एडवांस टेक्नोफोर्ज का 24 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ 27 जुलाई को खुलेगा

Ads

एडवांस टेक्नोफोर्ज का 24 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ 27 जुलाई को खुलेगा

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 07:56 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) गुजरात की मशीनरी कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी एडवांस टेक्नोफोर्ज लिमिटेड सोमवार को अपना एसएमई आईपीओ लेकर आएगी। कंपनी की इस निर्गम के जरिए करीब 24 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 95 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है। यह पूरी तरह 25.29 लाख इक्विटी शेयरों का नया निर्गम है।

तय मूल्य वाला यह निर्गम 29 जुलाई को बंद होगा। कंपनी के शेयरों को तीन अगस्त को बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध किए जाने की संभावना है।

कंपनी जुटाई गई राशि में से लगभग 7.19 करोड़ रुपये मशीनरी खरीद, 7.25 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी और 2.40 करोड़ रुपये ऋण चुकाने में खर्च करेगी। शेष राशि सामान्य कॉरपोरेट कार्यों में लगाई जाएगी।

एडवांस टेक्नोफोर्ज के प्रबंध निदेशक नीलेश शंभुभाई मोलिया ने कहा कि आईपीओ से उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कार्यशील पूंजी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

भाषा प्रेम प्रेम योगेश

योगेश