मुंबई, 25 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी में स्थित एक व्यावसायिक केंद्र में शनिवार शाम आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अंधेरी पश्चिम स्थित ‘बॉनी प्लाजा’ में शाम करीब पांच बजे आग लगी। इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि एक मंजिला इमारत में लगी आग से बिजली के तार और अन्य उपकरण, लकड़ी का फर्नीचर, जूते-चप्पल, कपड़े तथा इत्र का स्टॉक प्रभावित हुआ।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया और आग पर शाम करीब साढ़े पांच बजे तक काबू पा लिया गया।
भाषा रवि कांत रवि कांत माधव
माधव