एडवेंट आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में 2,750 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Ads

एडवेंट आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में 2,750 करोड़ रुपये निवेश करेगी

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 12:17 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 12:17 PM IST

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) निजी इक्विटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एडवेंट इंटरनेशनल, आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस (एबीएचएफ) में 14.3 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 2,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दोनों संस्थाओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

एबीएचएफ पूर्ण रूप से आदित्य बिड़ला कैपिटल (एबीसी) के स्वामित्व वाली कंपनी है, जो विविध कारोबार वाले आदित्य बिड़ला समूह की सूचीबद्ध वित्तीय सेवा शाखा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार एडवेंट की संस्था ‘इंद्रिय’ यह पूंजी निवेश शेयरों के प्राथमिक निर्गम के जरिये करेगी।

एबीसी और एबीएचएफ के बोर्ड ने पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और लेनदेन का पूरा होना शेयरधारकों, नियामक निकायों की मंजूरी और अन्य शर्तों के अधीन है।

बयान में कहा गया कि इस लेनदेन में एबीएचएफ का मूल्य 19,250 करोड़ रुपये आंका गया है। सौदे के बाद एबीएचएफएल में एबीसी की 85.7 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि एडवेंट के पास लगभग 14.3 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय