Petrol Diesel Price Reduce: प्रदेश में 18 फरवरी से सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल! सीएम ने दिए वैट घटाने के संकेत, डबल इंजन की सरकार का बड़ा फैसला

Ads

Petrol Diesel Price Reduce: प्रदेश में 18 फरवरी से सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल! सीएम ने दिए वैट घटाने के संकेत, डबल इंजन की सरकार का बड़ा फैसला

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 02:14 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 02:14 PM IST

Petrol Diesel Price Reduce: प्रदेश में 18 फरवरी से सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल! सीएम ने दिए वैट घटाने के संकेत, डबल इंजन की सरकार का बड़ा फैसला / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • 18 फरवरी से पेट्रोल-डीजल पर राहत
  • रक्षा बजट में 15% की वृद्धि
  • AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की सराहना की

भोपाल: Petrol Diesel Price Reduce केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। बजट 2026-27 को लेकर जहां एक ओर भाजपा सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस इसे देश को गर्त में ले जाने वाला बजट बता रहा है। केंद्रीय बजट को लेकर मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बजट से वैश्विक स्तर पर भारत की छवि अच्छी बनेगी। बजट में बहुत अच्छा रोड मैप बनाया गया, अंत्योदय की भावना बजट में दिखाई दे रही है।

केंद्रीय बजट 2026 पर सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रिया

Petrol Diesel Price Reduce उन्होंने आगे कहा कि एआई को प्रमोट किया गया, युवा शक्ति को प्रेरित किया गया। सभी सेक्टर को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका दिया गया। बजट में सतत विकास का संकल्प है। एमएसएमई और हेवी इंडस्ट्री में मध्य प्रदेश भी तेजी से कम कर रहा है। बिजनेस की अनुकूलता को बनाए रखने का काम किया। रोजगार सृजन को गति मिलेगी, ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। फार्मा सेक्टर में लंबी छलांग लगाएंगे। सेमीकंडक्टर को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से मेरी बात हुई, मध्य प्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर सेमीकंडक्टर उद्योग में काम करेगा।

रेल बजट को बताया ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगे कहा कि रेल बजट में मध्य प्रदेश के लिए आज से क्रांति हुई है, रेल की पटरी 8 गुना बढ़ी है। विद्युतीकरण 5 गुना बड़ा है। स्टेशन से लेकर हर सेक्टर में विकास होगा। रेल की कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। बजट पर राहुल गांधी के बयान पर बोले सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को समझ में नहीं आता क्या कह रहे हैं। यही उनकी कठिनाई है, रक्षा बजट में 15% की बढ़ोतरी हुई है। राहुल गांधी खुद का वजन कम करवाते हैं।

मध्यप्रदेश के बजट में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

मीडिया से बात करने के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि डीजल पेट्रोल पर वेट कम करने की चुनौती हमारे सामने है, जो जितनी ड्यूटी भी देगा उसके हिसाब से उसे केंद्र रिटर्न देगा। समय-समय पर राहत दी जाती है। 18 फरवरी को आने वाले प्रदेश के बजट में राहत मिलेगी।

मध्यप्रदेश के शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

जिला / शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
भोपाल (Bhopal) 106.40 91.84
इंदौर (Indore) 106.51 91.89
ग्वालियर (Gwalior) 106.40 91.78
जबलपुर (Jabalpur) 106.31 91.93
उज्जैन (Ujjain) 106.69 92.07
रीवा (Rewa) 107.99 104.06
सागर (Sagar) 106.77 91.35
सतना (Satna) 107.99 93.88
शहडोल (Shahdol) 107.99 94.00
छिंदवाड़ा (Chhindwara) 107.99 93.25
मुरैना (Morena) 106.43 91.76
रतलाम (Ratlam) 106.39 92.00
विदिशा (Vidisha) 106.79 91.51
होशंगाबाद (Narmadapuram) 106.69 91.67
सीहोर (Sehore) 106.85 91.52
अनूपपुर (Anuppur) 107.99 94.75
श्योपुर (Sheopur) 107.61 94.19

मध्यप्रदेश का बजट कब पेश होगा?

मध्यप्रदेश का बजट 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

क्या मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार वैट (VAT) में कटौती पर विचार कर रही है, जिसकी घोषणा आगामी राज्य बजट में हो सकती है।

रेल बजट से मध्यप्रदेश को क्या फायदा मिला है?

मध्यप्रदेश के लिए रेल कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक विस्तार हुआ है। स्टेशनों का कायाकल्प और नई रेल लाइनों के बिछाने की गति 8 गुना तक बढ़ाई गई है।

सेमीकंडक्टर उद्योग को लेकर सीएम ने क्या कहा?

सीएम मोहन यादव ने बताया कि उनकी गुजरात के मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है और मध्यप्रदेश अब सेमीकंडक्टर और हेवी इंडस्ट्री के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है।

एमएसएमई (MSME) सेक्टर के लिए क्या योजना है?

बजट में ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था और बिजनेस अनुकूलता (Ease of Doing Business) पर जोर दिया गया है, जिससे राज्य के छोटे उद्योगों को गति मिलेगी।