Dr. Kirodi Lal Meena Viral Video: ‘किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा घटिया निर्माण, मंत्री जी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, आप भी देखें वीडियो

Ads

Dr. Kirodi Lal Meena Viral Video: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 12:41 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 12:56 PM IST

Dr. Kirodi Lal Meena Viral Video/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को सवाई माधोपुर पहुंचे।
  • मंत्री डॉ.मीणा ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
  • निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखकर मंत्री डॉ. मीणा भड़क उठे।

Dr. Kirodi Lal Meena Viral Video: सवाई-माधोपुर: राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को सवाई माधोपुर पहुंचे। इस दौरान मंत्री डॉ.मीणा ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखकर मंत्री डॉ. मीणा भड़क उठे। इसके बाद (Dr. Kirodi Lal Meena Viral Video) मंत्री डॉ मीणा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मंत्री ने कहा कि, ‘मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण इमारत में घटिया निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंत्री ने सवाल उठाया कि भवन सीमेंट से बन रहा है या मिट्टी से, और साफ शब्दों में चेताया कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।’

अफसरों के सामने मंत्री ने खोली घटिया निर्माण की पोल

Dr. Kirodi Lal Meena Viral Video:  मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में घटिया साम्रगी के इस्तेमाल और लापरवाही की पोल खोलते हुए अधिकारियों को हालात से रूबरू करवाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपए के सार्वजनिक निर्माण कार्य चल रहे हैं। मंत्री इन सभी परियोजनाओं की (Dr. Kirodi Lal Meena Viral Video) गुणवत्ता को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसी कारण वे स्वयं मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। मंत्री का कहना है कि, विकास तभी सार्थक है, जब वह टिकाऊ, मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए।

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Dr. Kirodi Lal Meena Viral Video:  निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अधिकारीयों को दो टूक में कहा कि, निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या अनियमितता सामने आने पर सीधे अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि, मेडिकल कॉलेज जैसी परियोजनाएं सीधे आम जनता और स्वास्थ्य सेवाओं (Dr. Kirodi Lal Meena Viral Video) से जुड़ी होती हैं, इसलिए इनमें किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर अपराध मानी जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-