Anupama written update 3 february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Reporter
Anupama written update 3rd February 2026: ‘Starplus‘ में आने वाला, दर्शकों का फेवरेट शो ‘अनुपमा‘ के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जब माहीं और गौतम घर छोड़ने की तैयारी में सामान पैक करते हैं। ख्याति के पूछे जाने पर कि क्या वह सच में जा रहे हैं तो वह दोनों हामी भरते हुए कहते हैं कि वह दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं।
प्रेम उन्हें टॉन्ट मारता है कि मुसीबत आने पर चूहे सबसे पहले अपना बिल छोड़कर भागते हैं गौतम-माहीं उसका उदाहरण हैं। फिर वह गौतम का मज़ाक उड़ाते हुए उससे पूछता है कि क्या ऑटो बुलाने में कुछ मदद करें? गौतम जवाब देता है कि “ऑटो बुलाने के पैसे नहीं है लेकिन ऑटो खरीदकर ड्राइव करके पैसे कमा लूंगा”।
अनिल, वसुंधरा से कहता है, “देखो आपका प्रिय गौतम सबसे पहले भाग रहा है।” पराग भी टॉन्ट मारते हुए कहते हैं कि मुसीबत के वक़्त ही लोग अपना असली रंग दिखाते हैं। ख्याति के कहे जाने पर कि अब भगवान की मूर्ति हटा लेनी चाहिए, वसुंधरा मना कर देती है। उसी दौरान, राही प्रेम को मैसेज करके अनुपमा के बारे में बताती है।
पराग मूर्ति हटाने लगता है। वसुंधरा उसे ऐसे करने से रोकती है और रो-रोकर कहती है कि “मेरा मंदिर खाली नहीं होगा”। जैसे ही पराग मूर्ति हटाने की लिए हाथ बढ़ाता है उसी पल प्रेम उसे रोकता है और बताता है कि राही का मैसेज आया है। अनुपमा ने रजनी को पूरी तरह से गुनहगार साबित कर दिया है, बिल्डर पैसे वापस कर रहा है, हमारा घर अब सुरक्षित है। यह सुन, कोठारी परिवार की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता। अनिल, गौतम से कहता है कि “अब यहाँ क्यों खड़ा है“?
अनुपमा मंदिर में भगवान का शुक्रिया अदा करती है और कहती है कि उसने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था, पहले वह भगवान से भी लड़ी, लेकिन अब समझ गई कि भगवान का समय हमेशा सही होता है और जो भी होता है समय पर ही होता है। चॉल में सरिता, अनुपमा के लिए बहुत भावुक होती है सब अनुपमा के बारे में पूछते हैं, उसका इंतज़ार करते हैं क्योंकि उन्हें डाउट होता है कि उनके द्वारा अनुपमा का बहुत अपमान हुआ है तो क्या अनुपमा वापस आएगी? पारी बताती है कि वह मंदिर गई है। वरुण भी प्रेरणा से माफ़ी मांगता है।
रजनी का अनुपमा से पूछे जाने पर कि “उसने उसे जेल क्यों नहीं भेजा“? अनुपमा जवाब देती है क्योंकि “उसने लिखित तौर पर वादा किया है कि वह चॉल वालों को कभी परेशान नहीं करेगी।” और उसे बताती है कि प्रेरणा और वरुण के भविष्य को ध्यान में रखकर उसने कंप्लेंट नहीं की। रजनी, अनुपमा के पैरों गिरगिड़ाकर माफ़ी मांगती है किन्तु अनुपमा मना कर देती है।
वसुंधरा, कोठारी मेंशन में दीप जलाती है। पराग माहीं-गौतम से कहता है कि जब वे सेटल हो जाएँ तो बता दें। अनिल उनपर तंज कस्ते हुए कहता है कि मुश्किल समय में ही, इन्होने हमें छोड़ दिया। प्रेम, उनकी वीडियो बनाने की सलाह देता है ताकि जब कभी वसुंधरा उनका पक्ष ले तो उन्हें याद दिला सकें। अनिल, मीता को भी वीडियो भेजता है और घर आने को कहता है।
वसुंधरा, पराग को गले लगाती है, पराग कहता है कि घर अनुपमा ने बचाया है। वसुंधरा, अनुपमा के सामने झुकने और माफ़ी मांगने को तैयार हो जाती है और कहती है कि गलती हुई है तो माफ़ी माँगना ही सही है।
रजनी फिर अनुपमा से माफ़ी के लिए गिड़गिड़ाती है और कहती है कि उसे माफ़ कर दो और उसके बच्चों को वापस लौटा दो। अनुपमा कहती है कि यह फैसला वरुण और प्रेरणा का होगा। यदि तुम बदली हो तो, अपनी हरकतों से साबित करो। रजनी, अनुपमा से गले लगने का अनुरोध करती है लेकिन अनुपमा यह कह कर इनकार कर देती है कि, एक बार विश्वासघात करने वाले को, वह दोबारा गले नहीं लगा सकती। ये कह के अनुपमा वहां से चली जाती है।
अनुपमा के चॉल लौटते ही, चॉल वाले अनुपमा से माफ़ी मांगते हैं और उसे स्पेशल फील कराते है। उसी दौरान, अनुपमा के पास फ़ोन आता है जिसे सुन वह शॉक हो जाती है। राही के पूछे जाने पर कि “क्या हुआ“? अनुपमा कहती है कि “उसे तुरंत जाना होगा“, सुनकर सब हैरान रह जाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें: