बैंक कर्मियों को कोविड टीकाकरण की प्राथमिक सूची में शामिल करने की मांग, PM मोदी को लिखा पत्र
बैंक कर्मियों को कोविड टीकाकरण की प्राथमिक सूची में शामिल करने की मांग, PM मोदी को लिखा पत्र
नयी दिल्ली, (भाषा) बैंक कर्मचारियों के संगठन ‘ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने शुक्रवार को सरकार से बैंक कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की प्राथमिक सूची में शामिल करने की मांग की।
Read More News: ’हनीट्रैप’ का जिन्न…CD वाला सबूत! हो सकता है सफेदपोश नेता, अफसर, मंत्रियों के करीबी, उद्योगपतियों के नामों का
एआईबीईए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि कोविड- 19 महामारी के दौरान बैंक कर्मचारियों ने आगे रहकर पूरे समय अपनी सेवायें लोगों को दी हैं।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 15 कोरोना मरीजों की मौत, 960 नए संक्रमितों की पुष्टि
एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के बावजूद पूरे देश में ग्रामीण इलाकों समेत बैंकों की शाखायें खुलीं रही। हालांकि, इस दौरान सार्वजनिक परिवहन भी उपलब्ध नहीं था लेकिन बैंक कर्मचारियों ने लगातार लोगों को सेवायें दी।
Read More News: जमीन का सीमांकन करने के दौरान आपस में भिड़े RI और पटवारी, जमकर हुई झूमाझटकी और मारपीट
पत्र में कहा गया है कि ‘‘हम इस बात को लेकर प्रसन्न हैं कि बैंक कर्मियों की सेवाओं को माननीय वित्त मंत्री के साथ साथ आदरणीय प्रधानमंत्री ने भी सराहा है और कठिन समय में बैंक कर्मियों द्वारा दी गई सेवाओं के लिये उनकी प्रशंसा की है।’’
Read More News: CG Ki Baat: पुरानी चिट्ठी…नई लड़ाई! कहां जाकर थमेगी पुरानी चिट्ठी पर शुरू हुई नई जंग?
बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के अन्य संगठनों ने भी सरकार से इस तरह की मांग की है।
Read More News: छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू को लेकर पशु चिकित्सा विभाग का अलर्ट, रेपिड रिस्पांस
प्रधानमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि, ‘‘आपसे इस ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया जाता है कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को भी कोविड- 19 टीकाकरण की अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं में शामिल किया जाये।’’
Read More News: रिश्वत लेते वायरल हुआ पटवारी का वीडियो, इस काम के लिए किसान से मांगे थे 20 हजार रुपए

Facebook


