एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया के सभी गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाएं बहाल कीं
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया के सभी गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाएं बहाल कीं
नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पश्चिम एशिया नेटवर्क के सभी गंतव्यों के लिए अपनी सेवाएं बहाल कर दी हैं, जिसमें ओमान और कुवैत के लिए उड़ानें भी शुरू हो रही हैं। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
टाटा समूह की इस एयरलाइन ने बताया कि क्षेत्र में संघर्ष के चलते उसने पश्चिम एशिया के कुछ गंतव्यों के लिए सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी थीं।
वर्तमान में एयरलाइन भारत और पश्चिम एशिया के बीच लगभग 780 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है, जो क्षेत्र के साथ भारत के 18 शहरों को सीधे जोड़ती हैं।
एयरलाइन के अनुसार, सलाला (ओमान) और कुवैत के लिए सेवाएं फिर से शुरू होने के साथ ही पूरे पश्चिम एशिया नेटवर्क में हवाई संपर्क बहाल हो गया है।
कंपनी ने कहा, ‘‘कोझिकोड-सलाला मार्ग पर उड़ानें दो जुलाई से फिर शुरू हो रहीं हैं। कोझिकोड और कुवैत के बीच सेवाएं तीन जुलाई से बहाल होंगी, जबकि बेंगलुरु और कुवैत के बीच उड़ानें चार जुलाई से शुरू होंगी।’’
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


