एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बाढ़ प्रभावित असम के लिए राहत सामग्री पर कार्गो शुल्क माफ किया

Ads

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बाढ़ प्रभावित असम के लिए राहत सामग्री पर कार्गो शुल्क माफ किया

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 06:31 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 06:31 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित असम के लिए राहत सामग्री के परिवहन को कार्गो शुल्क माफ करने की घोषणा की।

राज्य में बाढ़ के कारण 68 लोगों की जान जा चुकी है और 4.45 लाख से अधिक लोग आपदा से प्रभावित हैं।

कार्गो शुल्क में छूट दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता से गुवाहाटी जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर लागू होगी। एयरलाइन दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रोजाना छह उड़ानों, बेंगलुरु से रोजाना तीन उड़ानों और कोलकाता से रोजाना दो उड़ानों का परिचालन करती है।

एक बयान के अनुसार, राहत सामग्री भेजने के इच्छुक पंजीकृत गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) और मान्यता प्राप्त राहत संगठन एयरलाइन से ईमेल और फोन के जरिये संपर्क कर सकते हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय