Mekahara Hospital Fire News: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, धुंआ-धुंआ हुआ पूरा परिसर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Ads

Mekahara Hospital Fire News: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर आग लग गई।

  • Reported By: Suman Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 05:14 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 05:19 PM IST

Mekahara Hospital Fire News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में मंगलवार दोपहर लगी आग।
  • मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग।
  • फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।

Mekahara Hospital Fire News: रायपुर: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई। पूरे अस्पताल में धुएं का गुबार था। मरीज और अस्पताल का स्टाफ भाग रहे थे। आईबीसी 24 की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची। पता चला कि खबर दिए जाने के बाद भी फायर रेस्क्यू टीम देर से पहुंची। अस्पताल में हुए इस हादसे ने पूरी व्यवस्था की फिर पोल खोल दी।

मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12.30 से 1 बजे के बीच मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से धुआं उठता दिखाई दिया। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन, पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही मिनट में अस्पताल में धुंआ फैल गया। इमरजेंसी वार्ड से मरीजों को बाहर निकाला गया। (Mekahara Hospital Fire News) अस्पताल के स्टाफ ने ही सभी मरीजों को दूसरे वार्ड में पहुंचाया। पुलिस की टीम ने हालात को काबू में लिया। कुछ मिनटों की देरी से मगर फायर फाइटिंग टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एसीपी कोतवाली ने बताई आग लगने की वजह

Mekahara Hospital Fire News: एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा ने बताया कि, जब हादसा हुआ तो इमरजेंसी वार्ड में मरीज मौजूद थे। गंभीर अवस्था में घायल मरीजों के यहां रखा गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एसी में आग लगने की वजह से हादसा हुआ। इसके बाद कमरे की बाकी चीजों में आग फैली।

इन्हें भी पढ़ें:-