Reported By: Abhishek Soni
,Fake ACB Officer Arrested/Image Credit: IBC24.in
Fake ACB Officer Arrested: अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी का अधिकारी बताकर आबकारी अधिकारी से शराब और नगदी की मांग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जिल आबकारी अधिकारी एल के गायकवाड़ को फोन कर मांग की कि अधिकारी कुछ निरीक्षण के लिए आए है जिनके रुकने के लिए सर्किट हाउस बुक करा दे और छह बोतल शराब और नकद राशि की मांग की थी, लेकिन आबकारी अधिकारी को शक होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। गांधीनगर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार परमुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 27 जुलाई का है, जब जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कॉल करने वाले ने खुद को एसीबी अधिकारी बताते हुए कहा कि बाहर से अधिकारी निरीक्षण के लिए आ रहे हैं और उनके लिए रेस्ट हाउस में रुकने और भोजन की व्यवस्था की कराई जाए। (Fake ACB Officer Arrested) इसी बहाने उसने तत्काल छह बोतल शराब और नगद पैसों की भी मांग कर दी। मगर बातचीत संदिग्ध लगने पर आबकारी अधिकारी ने कोई सामान या पैसा देने से इनकार कर दिया और तत्काल गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
Fake ACB Officer Arrested: शिकायत मिलते ही गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले सौरभ प्रजापति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों राजेशपुरी गोस्वामी और रंजीत गुप्ता के साथ मिलकर फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर शराब और पैसे मांगने की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि शराब दुकान पर बैठकर उन्होंने बिना पैसे शराब हासिल करने के लिए यह योजना बनाई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सरगुजा पुलिस का कहना है कि इस तरह सरकारी अधिकारियों का नाम लेकर लोगों को धमकाने और ठगी की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-