नये एकीकृत आनलाइन प्लेटफॉर्म से डिजिटल होगा भारतीय टेनिस

Ads

नये एकीकृत आनलाइन प्लेटफॉर्म से डिजिटल होगा भारतीय टेनिस

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 06:30 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 06:30 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने भारतीय टेनिस के लिए एक बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने के मकसद से ‘वर्ल्ड टेनिस नंबर’ (डब्ल्यूटीएन) के साथ साझेदारी की है, जिससे खिलाड़ी, अकादमी, कोच और अधिकारी वेब और मोबाइल ऐप पर एक ही एकीकृत व्यवस्था का हिस्सा होंगे ।

एआईटीए की नयी वेबसाइट के साथ प्लेटफॉर्म का पहला चरण 15 अगस्त को शुरू किया जायेगा ।

नये प्लेटफॉर्म को आधुनिक वैश्विक मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है, जो पूरे टेनिस समुदाय को एक आसान, पारदर्शी और अच्छा अनुभव देगा ।

शुरूआती चरण में खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन, टूर्नामेंट प्रविष्टि और नाम वापिस लेने की प्रक्रिया आनलाइन कर सकेंगे ।

भविष्य में इसमें टूर्नामेंट के ड्रॉ , खेलने का क्रम, लाइव नतीजे, रैंकिंग और कई डिजिटल सेवायें शामिल होंगी ।

भाषा मोना

मोना