Air Turbine Fuel Price Hiked: आज से हवाई सफर भी महंगा!.. ऑयल कंपनी ने बढ़ाये ATF के दाम, जानें पहले सितम्बर में बढ़ी किन चीजों की कीमतें

Ads

सितंबर की शुरुआत में विमानन ईंधन और गैर-घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे हवाई सफर महंगा हो सकता है।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 09:42 AM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 09:44 AM IST

Air Turbine Fuel Price Hiked in India || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • ATF की कीमत 6.28 रुपये बढ़ी
  • हवाई सफर महंगा होने की आशंका
  • 5 किलो गैर-घरेलू LPG भी महंगा

नई दिल्ली: आज सितम्बर के पहले दिन कई जरूरी सामानों के कीमतों में बढ़ोतरी सामने आई है। बात करें विमानन ईंधन की तो तेल कंपनियों में एटीएफ के दाम में भी इजाफे का फैसला लिया है। (Air Turbine Fuel Price Hiked) इस फैसले से अब आम आदमी के लिए हवाई सफर और भी महंगा होने की आशंका जताई जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

IOCL के सूत्रों के मुताबिक, एटीएफ की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 121.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 115 रुपये प्रति लीटर थी।

वाणिज्यिक सिलेंडरों के दाम में भी इजाफा

विमानन ईंधन से अलग बात करें तो 5 किलो के गैर-घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत 2 रुपये बढ़कर 764 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। पहले 5 किलो सिलेंडर की कीमत 762 रुपये थी। (Air Turbine Fuel Price Hiked) यानी एटीएफ की कीमत में करीब 5.46 प्रतिशत, जबकि 5 किलो गैर-घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 0.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद

महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’

कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला

Q1. ATF की नई कीमत कितनी हो गई है?

ATF की कीमत बढ़कर 121.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Q2. ATF की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई?

विमानन ईंधन की कीमत में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

Q3. 5 किलो गैर-घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमत क्या है?

5 किलो गैर-घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर 764 रुपये हो गई है।