एयरटेल पेमेंट्स बैंक का 2022-23 का मुनाफा दोगुना होकर 21.7 करोड़ रुपये पर
एयरटेल पेमेंट्स बैंक का 2022-23 का मुनाफा दोगुना होकर 21.7 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) एयरटेल पेमेंट्स बैंक का बीते वित्त वर्ष 2022-23 का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 21.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी ने 9.2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
वित्त वर्ष 2022-23 में एयरटेल पेमेंट्स बैंक का राजस्व इससे पिछले वित्त वर्ष के 941 करोड़ रुपये से 37 प्रतिशत बढ़कर 1,291 करोड़ रुपये हो गया।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुव्रत बिस्वास ने बयान में कहा, ‘‘यह वर्ष हमारी विकास यात्रा में एक शानदार साल रहा है। हमारे विश्वसनीय ब्रांड और अभिनव उत्पाद, बेजोड़ वितरण पहुंच और प्रौद्योगिकी द्वारा समर्थित हैं, जो हमें अपने विकास को और तेज करने के लिए अच्छी स्थिति में रखते हैं।
बैंक के पास अब 5.47 करोड़ मासिक लेनदेन करने वाले उपयोगकर्ता हैं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


