Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में अगले 5 दिन बेहद भारी, लगातार बढ़ेगी तपिश, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। Bilaspur में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि Raipur सहित कई जिलों में अगले 5 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है।

Chhattisgarh  Weather Forecast : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में अगले 5 दिन बेहद भारी, लगातार बढ़ेगी तपिश, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

Chhattisgarh Weather Forecast / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Star Jain,
Modified Date: May 21, 2026 / 11:03 am IST
Published Date: May 21, 2026 9:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला, तापमान 45°C दर्ज
  • रायपुर में पारा 43°C तक पहुंचा
  • अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना

रायपुर : Chhattisgarh Weather Forecast  रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है, जहां प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटों के भीतर राज्य के कई जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में लू चलने की पूरी संभावना है।

बिलासपुर में सबसे ज़्यादा 45 डिग्री तापमान दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय बिलासपुर जिला सबसे गर्म रहा है, जहां प्रदेश में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे दोपहर के समय लोगों का हाल बेहाल है। इसके अलावा अंबिकापुर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

Bilaspur Highest Temperature CG अगले 5 दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन की नहीं है संभावना

राहत की बात यह है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है, यानी तापमान इसी के आसपास बना रहेगा। हालांकि, मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.