शह मात The Big Debate: दो और पुलिस कमिश्नरी.. विपक्षी उंगली क्यों उठी? विपक्ष ने उठाए सवाल, क्या बढ़ते अपराध ग्राफ को रोकेगा पुलिस कमिश्नरेट?
Durg Bilaspur Police Commissionerate System: छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद अब दुर्ग,बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होगा।
Durg Bilaspur Police Commissionerate System/Image Credit: AI
- रायपुर के बाद अब दुर्ग,बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होगा।
- गृह मंत्री विजय शर्मा के मुताबिक इस सिस्टम से पुलिस को ज्यादा प्रशासनिक अधिकार मिलेंगे।
- सरकार का मानना है कि, अपराध पैटर्न को देखते हुए आधुनिक पुलिसिंग जरूरी है।
Durg Bilaspur Police Commissionerate System: रायपुर: छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद अब दुर्ग,बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होगा। राज्य सरकार का मानना है कि तेजी से बढ़ते शहर और बदलते अपराध पैटर्न को देखते हुए आधुनिक पुलिसिंग जरूरी है। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के मुताबिक इस सिस्टम से पुलिस को ज्यादा प्रशासनिक अधिकार मिलेंगे। जिससे अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इधर, गृहमंत्री के तर्क को खारिज करते हुए पूर्व CM भूपेश बघेल ने तंज कसा कि राजधानी रायपुर में लागू कमिश्नरेट सिस्टम से कोई फायदा दिखाई नहीं दे रहा है। (Durg Bilaspur Police Commissionerate System) भूपेश ने कहा कि रिटायरमेंट के करीब अफसरों को रायपुर में बैठा दिया,जिनके पास कोई अधिकार ही नहीं हैं।
वर्तमान में लागू पुलिसिंग सिस्टम के स्थान पर पुलिस कमिश्नरी सिस्टम में- कानून-व्यवस्था से जुड़े कई फैसलों का अधिकार पुलिस कमिश्नर को होता है। कलेक्टर पर निर्भरता कम हो जाती है। धारा 144 लगाना,लाइसेंस देने जैसे मजिस्ट्रियल शक्तियां प्राप्त होती हैं। (Durg Bilaspur Police Commissionerate System) सवाल ये कि क्या पहले से लागू रायपुर पुलिस कमिश्नर सिस्टम का आंकलन कर इसे दुर्ग-बिलासपुर में लागू करने का विचार है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: तबादलों को ग्रीन सिग्नल..विपक्ष का पुराना राग! विपक्ष ने सरकार पर दागे सवाल, ट्रांसफर की प्रक्रिया को क्यों कहा जाता है उद्योग?
- CGBSE Paper Leak Case: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने इतने रुपए में खरीदा था 12वीं की हिंदी का पेपर! नाई भी पहुंचा सलाखों के पीछे, जानिए कौन है इस कांड का मास्टरमाइंड
- BC Khanduri Funeral Rites: पूरे राजकीय सम्मान से हुआ पूर्व CM मेजर जनरल बीसी खंडूरी का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दी श्रद्धांजलि..

Facebook


