Vande Bharat: बढ़ती महंगाई, ‘मेलोडी-गद्दार’ पर लड़ाई! पीएम ने मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी तो राहुल ने साधा निशाना, जानिए आखिर क्यों मचा है सियासी घमासान?

PM Modi Italy Visit News: प्रधानमंत्री मोदी के 5 दिवसीय विदेश दौरे का आखिरी चरण बुधवार को इटली की राजधानी रोम में बीता।

Vande Bharat: बढ़ती महंगाई, ‘मेलोडी-गद्दार’ पर लड़ाई! पीएम ने मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी तो राहुल ने साधा निशाना, जानिए आखिर क्यों मचा है सियासी घमासान?

PM Modi Italy Visit News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 21, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: May 21, 2026 12:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री मोदी के 5 दिवसीय विदेश दौरे का आखिरी चरण इटली की राजधानी रोम में बीता।
  • पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की।
  • पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की।

PM Modi Italy Visit News: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के 5 दिवसीय विदेश दौरे का आखिरी चरण बुधवार को इटली की राजधानी रोम में बीता। यहां पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और उन्हें मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। उधर रोम में मोदी ने मेलोनी को मेलोडी गिफ्ट की, तो इधर भारत में उसका असर दिखा।अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम पर तंज कसा कि देश में बिजनेस बंद हो रहे, मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी रायबरेली में RSS और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। (PM Modi Italy Visit News) लोकसभा में नेता विपक्ष ने पीएम मोदी को सीधे सीधे ‘गद्दार’ कह डाला।

राहुल गांधी ने जैसे ही प्रधानमंत्री के लिए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किया, बीजेपी ने उन्हें आड़े हाथों लिया। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी को खरी-खोटी सुनाते हुए उनके इस बयान को बेहद शर्मनाक बताया है।

PM Modi Italy Visit News:  वैसे पीएम मोदी पर राहुल गांधी का ऐसा विवादित बयान कोई पहली मर्तबा नहीं है। (PM Modi Italy Visit News)  राहुल पहले भी प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणियां कर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़े हैं और कानूनी मुश्किलें भी झेलनी पड़ी हैं।

खैर विदेशी जमीन पर मेलोडी गिफ्ट करने की गूंज अब देश में ‘गद्दार’ शब्द के सियासी भूचाल में तब्दील हो चुकी है। अब सवाल ये है कि क्या पीएम मोदी के विदेशी दौरों को विदेश नीति से उलट पर्सनल यात्रा से कंपेयर किया जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.