अल्केम लैबो उज्जैन में नई इकाई में निवेश बढ़ाकर करेगी 1,036 करोड़ रुपये

Ads

अल्केम लैबो उज्जैन में नई इकाई में निवेश बढ़ाकर करेगी 1,036 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 04:35 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 04:35 PM IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) अल्केम लैबोरेटरीज लिमिटेड ने मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में प्रस्तावित नई फॉर्म्युलेशन विनिर्माण इकाई के लिए निवेश लगभग दोगुना कर 1,036 करोड़ रुपये करने की घोषणा की है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि निदेशक मंडल ने उज्जैन में विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए निवेश को 533 करोड़ रुपये से चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 1,036 करोड़ रुपये करने की दो अप्रैल को मंजूरी दी है।

इससे पहले 18 मार्च को कंपनी ने कहा था कि उसे डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड से उज्जैन में नई फॉर्म्युलेशन विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 30 एकड़ जमीन के आवंटन का पत्र मिला है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने उस समय इस परियोजना में चरणबद्ध तरीके से 533 करोड़ रुपये तक का निवेश करने को मंजूरी दी थी।

भाषा निहारिका अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार