All Petrol Pump Closed From 15 August: कल से बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप? नहीं मिलेगा एक बूंद भी पेट्रोल-डीजल, डीलरों ने किया बड़ा ऐलान
All Petrol Pump Closed From 15 August: कल से बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप? नहीं मिलेगा एक बूंद भी पेट्रोल-डीजल, डीलरों ने किया बड़ा ऐलान

All Petrol Pump Closed From 15 August: कल से बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप? नहीं मिलेगा एक बूंद भी पेट्रोल-डीजल, डीलरों ने किया बड़ा ऐलान / Image: AI Generated
- पेट्रोल पंप डीलर्स ने 15 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी
- डीलर्स की प्रमुख मांग पेट्रोल पर 8% मार्जिन तय करने की है
- देशभर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है
इस्लामाबादः All Petrol Pump Closed From 15 August पेट्रोल पर आठ प्रतिशत मार्जिन और अन्य मांगों को लेकर पेट्रोल पंप मालिकों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। पाकिस्तान पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन (APPPOA) ने 15 अगस्त से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। एसोसिएशन ने सरकार को मांगों पर फैसला लेने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ऐसे में अगर सरकार ने एसोसिएशन की बात नहीं मानी तो पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत हो सकती है।
All Petrol Pump Closed From 15 August दरअसल, पाकिस्तान के पेट्रोलियम डीलर्स लंबे समय से पेट्रोल पर आठ प्रतिशत मार्जिन सहित विषयों को पूरी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में अब पाकिस्तान से पेट्रोलियम डीलर्स एक बार फिर आंदोलन की राह पर उतर आए है। पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (पीपीडीए) ने शहबाज शरीफ की सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पीपीडीए अध्यक्ष मलिक खुदा बख्श ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो पेट्रोलियम डीलर अपना बिजनेस जारी नहीं रख पाएंगे। मलिक ने कहा कि देश भर के डीलरों की एक मीटिंग के बाद, पेट्रोल पर 8 परसेंट मार्जिन की मांग करने का फैसला किया गया था। डीलरों का सब्र जवाब दे गया था, और 14,000 से ज्यादा सदस्यों ने एसोसिएशन से अपील की थी कि वो सरकार पर दबाव बनाए। इसके बाद से ही 15 अगस्त से अनिश्चित समय के लिए देश भर में बंद की चेतावनी दी गई।
पहले भी दी जा चुकी थी हड़ताल की चेतावनी
पेट्रोल पंप डीलर्स की ओर से हड़ताल की यह पहली चेतावनी नहीं है। इससे पहले 22 जुलाई को ऑल पाकिस्तान पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन (APPPOA) ने प्रस्तावित पेट्रोल पंप बंदी को दो सप्ताह के लिए टाल दिया था। उस समय पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने डीलर्स को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया था। डीलर्स की प्रमुख मांगों में पेट्रोल की कीमत रोजाना तय करने की नीति की समीक्षा करना शामिल है। एसोसिएशन का कहना है कि ईंधन की कीमतों में लगातार बदलाव से पेट्रोलियम डीलर्स के कारोबार पर असर पड़ रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है।
सरकार और डीलर्स के बीच टकराव बढ़ा (Petrol Pump Closed From 15 August)
ईंधन की कीमतों में बदलाव की नई व्यवस्था और डीलर्स की अन्य मांगों को लेकर सरकार और पेट्रोल पंप संचालकों के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। अब सरकार के सामने 72 घंटे के भीतर डीलर्स की मांगों पर फैसला लेने की चुनौती है। यदि दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती है तो 15 अगस्त से देशभर में पेट्रोल पंप बंद होने से आम लोगों को ईंधन संकट का सामना करना पड़ सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर
कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज
एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि
उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अगर सरकार और डीलर्स के बीच सहमति नहीं बनी तो 15 अगस्त 2026 से देशभर के पेट्रोल पंप बंद हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: All Petrol Pump Closed From 15 August: Petrol Pump Closed From 15 August Due to Dealer Strike
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pm