कमजोर मांग से एल्युमीनियम के वायदा भाव टूटे

कमजोर मांग से एल्युमीनियम के वायदा भाव टूटे

कमजोर मांग से एल्युमीनियम के वायदा भाव टूटे
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 27, 2022 2:59 pm IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर रुख से कारोबारियों के अपने सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 45 पैसे की नरमी के साथ 190.35 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 45 पैसे यानी 0.24 प्रतिशत की घटकर 190.35 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 4,590 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में