हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: October 12, 2020 10:30 am IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत एक प्रतिशत की तेजी के साथ 151.95 रुपये प्रति किग्रा हो गयी।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.50 रुपये अथवा एक प्रतिशत की तेजी के साथ 151.95 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 1,097 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की कुछ मांग के बाद व्यापारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में