एल्युमीनियम वायदा कीमतें अपरिवर्तित रहीं
एल्युमीनियम वायदा कीमतें अपरिवर्तित रहीं
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कारोबारियों की सतत मांग रहने के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 204.80 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 204.80 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रहा। इसमें 2,283 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कारोबारियों द्वारा मौजूदा स्तर को बरकरार रखने से एल्युमीनियम वायदा कीमतें अपरिवर्तित रही।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


