डीबीएस बैंक इंडिया का मुनाफ़ा बीते वित्त वर्ष में 49 प्रतिशत बढ़कर 1,020 करोड़ रुपये

डीबीएस बैंक इंडिया का मुनाफ़ा बीते वित्त वर्ष में 49 प्रतिशत बढ़कर 1,020 करोड़ रुपये

डीबीएस बैंक इंडिया का मुनाफ़ा बीते वित्त वर्ष में 49 प्रतिशत बढ़कर 1,020 करोड़ रुपये
Modified Date: July 9, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: July 9, 2026 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) डीबीएस बैंक के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी इकाई डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड का मार्च, 2026 में समाप्त वित्त वर्ष में शुद्ध मुनाफा 49 प्रतिशत बढ़कर 1,020 करोड़ रुपये रहा है।

डीबीएस बैंक इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह प्रदर्शन बैंक की मजबूत बही-खाते, बेहतर परिचालन क्षमता और अच्छी गुणवत्ता वाले विकास पर लगातार ध्यान देने को दर्शाता है।

अग्रिम (ऋण) में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और गैर-निष्पादित आस्तियों की गुणवत्ता बेहतर हुई है। बैंक का सकल एनपीए 2.78 प्रतिशत से घटकर 1.34 प्रतिशत रह गया है, जो समझदारी भरे जोखिम प्रबंधन को दिखाता है।

बैंक ने कहा कि डीबीएस बैंक इंडिया का पूंजी पयाप्तता अनुपात (सीआरएआर) 19.7 प्रतिशत रहा, जिसे मार्च, 2026 में 1,600 करोड़ रुपये की पूंजी डालने से मदद मिली।

डीबीएस बैंक इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रजत वर्मा ने कहा, ‘‘पिछले साल हमने बेहतर एनपीए गुणवत्ता और सोच-समझकर किए गए लागत प्रबंधन की मदद से मजबूत व्यावसायिक गति बनाए रखी है। हम अपने ग्राहकों को अलग तरह का मूल्य देने के लिए अपनी विविधीकृत फ़्रेंचाइज की ताकत का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में