हाइड्रोजन है परिवहन उद्योग का भविष्य, देश में 10 मार्गों पर परीक्षण जारी: गडकरी

हाइड्रोजन है परिवहन उद्योग का भविष्य, देश में 10 मार्गों पर परीक्षण जारी: गडकरी

हाइड्रोजन है परिवहन उद्योग का भविष्य, देश में 10 मार्गों पर परीक्षण जारी: गडकरी
Modified Date: July 9, 2026 / 09:51 pm IST
Published Date: July 9, 2026 9:51 pm IST

हैदराबाद, नौ जुलाई (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाइड्रोजन, परिवहन उद्योग का भविष्य है और इसके ईंधन के रूप में उपयोग के लिए देश में 10 मार्गों पर परीक्षण किए जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि ये परीक्षण ग्रेटर नोएडा-दिल्ली-आगरा, भुवनेश्वर-कोणार्क-पुरी, अहमदाबाद-वडोदरा-सूरत, साहिबाबाद-फरीदाबाद-दिल्ली, पुणे-मुंबई, जमशेदपुर-कलिंगानगर, तिरुवनंतपुरम-कोच्चि, कोच्चि-एडापल्ली, जामनगर-अहमदाबाद और राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर विशाखापत्तनम-बैयावरम मार्गों पर जारी हैं।

वह यहां ‘प्रवास 5.0’ और भारत प्रवास अवार्ड्स’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘हमारा मंत्रालय हाइड्रोजन परीक्षण के लिए 10 मार्गों पर एक पायलट (प्रायोगिक) परियोजना पर काम कर रहा है। मुझे यकीन है कि परिवहन उद्योग का भविष्य हाइड्रोजन है और भविष्य का ईंधन भी हाइड्रोजन ही है तथा हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं।’’

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में