मांग बढ़ने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
मांग बढ़ने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 75 पैसे की तेजी के साथ 256.15 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंध की कीमत 75 पैसे यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 256.15 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें कुल 381 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग के बीच व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों को समर्थन मिला।
भाषा
अनुराग
अनुराग

Facebook


