एल्युमिनियम के वायदा भाव में पांच पैसे की बढ़त
एल्युमिनियम के वायदा भाव में पांच पैसे की बढ़त
नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सटोरियों के ताजा सौदे करने से मंगलवार को वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमत पांच पैसे बढ़कर 257.35 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल आपूर्ति वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत पांच पैसे यानी 0.02 प्रतिशत बढ़कर 257.35 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें कुल 215 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदे करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों को समर्थन मिला।
भाषा अनुराग
अनुराग

Facebook


