मांग घटने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम में गिरावट

मांग घटने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम में गिरावट

मांग घटने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम में गिरावट
Modified Date: March 7, 2025 / 01:42 pm IST
Published Date: March 7, 2025 1:42 pm IST

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 20 पैसे की गिरावट के साथ 262.25 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 20 पैसे यानी 0.08 प्रतिशत घटकर 262.25 रुपये प्रति किलो रह गई। इसमें 508 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों को घटाने से मुख्यत: एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा

अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में