कमजोर मांग से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमत में मामूली गिरावट

Ads

कमजोर मांग से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमत में मामूली गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 03:58 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 03:58 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों की बिकवाली से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम का भाव सोमवार को 15 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 342.80 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंधों का भाव 15 पैसे यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 342.80 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसमें 227 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में नरमी के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदे घटाए जाने से एल्युमीनियम की कीमतों पर दबाव रहा।

भाषा निहारिका

निहारिका