अमेजन नाउ 1,000 आयशर इलेक्ट्रिक ट्रक को तैनात करेगी

अमेजन नाउ 1,000 आयशर इलेक्ट्रिक ट्रक को तैनात करेगी

अमेजन नाउ 1,000 आयशर इलेक्ट्रिक ट्रक को तैनात करेगी
Modified Date: May 18, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: May 18, 2026 4:40 pm IST

मुंबई, 18 मई (भाषा) अमेजन इंडिया देश भर में अपनी त्वरित वाणिज्य सेवा ‘अमेजन नाउ’ के परिचालन को मजबूत करने के लिए साल 2028 तक लगभग 1,000 वोल्वो आयशर इलेक्ट्रिक ट्रक को तैनात करने की योजना बना रही है। इनमें से 50 ट्रक पहले ही परिचालन में शामिल किए जा चुके हैं।

कंपनी ने कहा कि दैनिक परिचालन में ये ट्रक 100 से 180 किलोमीटर तक की दूरी तय करेंगे और विभिन्न केंद्रों के बीच कई चक्कर लगाएंगे। इन ट्रक को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 50 मिनट का समय लगेगा।

इन वाहनों की तैनाती दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई सहित प्रमुख शहरों में की जाएगी।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब अमेजन ने हाल ही में ‘अमेजन नाउ’ सेवा का विस्तार देश के 100 शहरों तक करने की योजना पेश की है।

पिछले कैलेंडर वर्ष में अमेजन ने दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में विभिन्न वाहन विनिर्माताओं के साथ मिलकर 100 से अधिक इलेक्ट्रिक ट्रक को तैनात किया था। यह कदम परिवहन क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन कम करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में