एम्फी ने स्टेबल मनी का पंजीकरण बहाल किया, म्यूचुअल फंड वितरण फिर शुरू

एम्फी ने स्टेबल मनी का पंजीकरण बहाल किया, म्यूचुअल फंड वितरण फिर शुरू

एम्फी ने स्टेबल मनी का पंजीकरण बहाल किया, म्यूचुअल फंड वितरण फिर शुरू
Modified Date: August 3, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: August 3, 2026 6:49 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) मंच स्टेबल मनी का एम्फी रजिस्ट्रेशन नंबर (एआरएन) बहाल कर दिया है, जिसके बाद कंपनी ने अपना म्यूचुअल फंड वितरण व्यवसाय फिर से शुरू कर दिया है।

स्टेबल मनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि यह बहाली मूल छह महीने की निलंबन अवधि के लगभग दो महीने के भीतर हुई है।

कंपनी ने कहा कि इस बहाली से स्टेबल मनी फिर से म्यूचुअल फंड का वितरण कर सकेगी, और मंच मौजूदा म्यूचुअल फंड ग्राहकों के लिए एसआईपी फिर से शुरू कर सकेगा। इसके साथ ही, एम्फी की वेबसाइट पर एआरएन को भी फिर से सक्रिय कर दिया गया है।

स्टेबल मनी एक निश्चित आय वाला निवेश मंच है, और खुदरा निवेशकों को बैंक सावधि जमाओं, कॉरपोरेट सावधि जमाओं, सूचीबद्ध कॉरपोरेट बॉन्ड, सरकारी प्रतिभूतियों और म्यूचुअल फंड सहित कई उत्पादों में निवेश करने की सुविधा देता है।

पीक एक्सवी पार्टनर्स, लाइटस्पीड और जेड47 सहित विभिन्न निवेशकों द्वारा समर्थित बेंगलुरु स्थित इस स्टार्टअप ने अब तक 6.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में