अमित शाह ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रदर्शनी के चौथे संस्करण का करेंगे उद्घाटन

अमित शाह ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रदर्शनी के चौथे संस्करण का करेंगे उद्घाटन

अमित शाह ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रदर्शनी के चौथे संस्करण का करेंगे उद्घाटन
Modified Date: September 24, 2026 / 09:44 pm IST
Published Date: September 24, 2026 9:44 pm IST

नोएडा, 24 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को यहां उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में विनिर्माता, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई), निर्यातक, कारीगर, स्टार्टअप कंपनियां और अंतरराष्ट्रीय खरीदार एक मंच पर आएंगे।

चौधरी ने कहा कि पांच दिवसीय व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जाएगा। शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि समापन समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में 2,400 से अधिक प्रदर्शकों, 1.5 लाख बी2बी (कंपनियों के बीच) खरीदारों एवं आगंतुकों, 4.5 लाख आम आगंतुकों और 85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है।

चौथे संस्करण में राज्य की ‘एक जिला, एक व्यंजन’ (ओडीओसी) पहल को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही पहले से चल रही ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) पहल और उत्तर प्रदेश के आर्थिक तंत्र की व्यापकता को भी दर्शाया जाएगा।

चौधरी ने कहा, ‘‘एमएसएमई क्षेत्र उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हमारी सरकार ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां उद्यम आगे बढ़ सकें, नवाचार कर सकें तथा वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धा कर सकें।’’

अधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन में छह साझेदार देश- ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम शामिल होंगे।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में