आर्थिक वृद्धि में आंध्र ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया: मुख्यमंत्री नायडू

Ads

आर्थिक वृद्धि में आंध्र ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया: मुख्यमंत्री नायडू

  •  
  • Publish Date - December 8, 2025 / 10:28 PM IST,
    Updated On - December 8, 2025 / 10:28 PM IST

अमरावती, आठ दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि राज्य समग्र आर्थिक विकास में ‘मजबूत वृद्धि की प्रवृत्ति’ प्रदर्शित कर रहा है।

नायडू ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में राज्य की वृद्धि दर क्रमशः 11.2 प्रतिशत और 10.9 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) चार लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 3.6 लाख करोड़ रुपये और 10.1 प्रतिशत वृद्धि दर से बेहतर है।

नायडू ने सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा,’आंध्र प्रदेश की समग्र आर्थिक वृद्धि दर लगातार बढ़ रही है और दूसरी तिमाही में इसने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर किया। राज्य की कुल आर्थिक उत्पादन वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 10.2 प्रतिशत थी, जो वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 11.3 प्रतिशत हो गई। इसी अवधि में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 10.1 प्रतिशत से बढ़कर 11.2 प्रतिशत हो गया।’

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय