Hathras Big Road Accident Video: होली से पहले खून से रंगा एक्सप्रेस-वे.. ड्राइवर सुरक्षित लेकिन आसपास बैठे सभी 6 सवारियों की दर्दनाक मौत, देखें Video

Ads

Hathras Big Road Accident Video: हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने इको वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत।

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 09:25 AM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 09:31 AM IST

Hathras Big Road Accident Video || Image- Sachin Gupta file

HIGHLIGHTS
  • हाथरस में बड़ा सड़क हादसा
  • डबल डेकर बस ने मारी वैन को टक्कर
  • 13 में से 6 की मौत

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे हुई है। (Hathras Big Road Accident Video) पुलिस के अनुसार, दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही एक ईको वैन को नोएडा से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

13 में से 6 ने गंवाई जान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि हादसे के समय वैन में कुल 13 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को वाहन से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे के बाद यातायात प्रभावित

अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने छह घायलों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि वैन का चालक इस हादसे में सुरक्षित बच गया। (Hathras Big Road Accident Video) फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।

दो बाइकों की टक्कर, दो की मौत

यूपी के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र में बिसौली-इस्लामनगर मार्ग पर गांव करनपुर के पास सोमवार शाम होली के दिन दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक व घायल संभल जिले के निवासी बताए जा रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी गेंदन लाल (55) अपने पुत्र शेर सिंह (27) के साथ बाइक से करनपुर गांव स्थित ससुराल में ‘गमी की होली’ पर बतासे (मटुकिया) देकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बिसौली-इस्लामनगर रोड पर करनपुर के पास पहुंचे, (Hathras Big Road Accident Video) सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव मुरैना निवासी जाबिर और उघैती क्षेत्र के करनपुर निवासी रफी मोहम्मद सवार थे।

इन्हें भी पढ़ें:- 

यह भी देखें:-

Q1. हाथरस में हुए हादसे में कितने लोग मरे?

उत्तर: हाथरस में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हुई, 13 लोग सवार थे।

Q2. हादसा कैसे हुआ था?

उत्तर: दिल्ली से धौलपुर जा रही वैन को गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ने टक्कर मारी।

Q3. हादसे के बाद क्या स्थिति थी?

उत्तर: हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और पुलिस जांच कर रही है।