नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) देश में निजी उपयोग के लिए आरक्षित (कैप्टिव) और वाणिज्यिक उद्देश्यों वाली कोयला खदानों से फरवरी माह में कुल 2.04 करोड़ टन उत्पादन दर्ज किया गया है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसी अवधि के दौरान इन खदानों से कोयले का उठाव 1.77 करोड़ टन रहा।
कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फरवरी तक इन खदानों से होने वाले संचयी कोयला उत्पादन में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो बढ़कर 18.71 करोड़ टन हो गया है।
वहीं, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में फरवरी तक संचयी उठाव 6.78 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18.44 करोड़ टन रहा।
भाषा सुमित अजय
अजय