Sanath Jayasuriya Resigns as Coach || Image- ESPN Cricket File
कोलम्बो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली नजदीकी हार के साथ श्रीलंका के टीम टी-20 विश्वकप से बाहर हो गई थी। (Sanath Jayasuriya Resigns as Coach) हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक रूप से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी नहीं दी है। जयसूर्या ने स्पष्ट किया कि वह पहले ही तय कर चुके थे कि यह विश्व कप उनके कोचिंग कार्यकाल का आखिरी असाइनमेंट होगा।
जयसूर्या ने कहा कि इंग्लैंड सीरीज के दौरान ही उन्होंने संकेत दे दिया था कि वह लंबे समय तक इस पद पर नहीं रहेंगे। उनका अनुबंध जून तक है और उन्होंने फिलहाल बोर्ड से किसी तरह बातचीत नहीं की है। उन्होंने कहा कि यदि बोर्ड किसी और को जिम्मेदारी देना चाहता है तो वह निर्णय ले सकता है। वही खबर मिली है कि, 13 मार्च से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले सीरीज को देखते हुए बोर्ड चाहता है कि वह अभी टीम के साथ बने रहें।
सनथ जयसूर्या ने 2024 टी20 विश्व कप के बाद हेड कोच का पद संभाला था। उनके कार्यकाल की शुरुआत सफल रही। अगस्त 2024 में श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती। (Sanath Jayasuriya Resigns as Coach) सितंबर में द ओवल में टेस्ट मैच जीत दर्ज की और फिर घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया।
जयसूर्या ने कहा कि डेढ़ साल में उन्होंने टीम को कठिन दौर से बाहर निकालने की कोशिश की। उनके अनुसार वनडे टीम रैंकिंग में नीचे थी और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद में टेस्ट टीम को छठे स्थान तक पहुंचाया गया और टी20 टीम की रैंकिंग में भी सुधार हुआ। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों को दिया।
हालांकि उनके कार्यकाल के अंतिम चरण में टी20 प्रारूप में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। घरेलू टी20 विश्व कप में टीम लगातार चार मैच हार गई। (Sanath Jayasuriya Resigns as Coach) 2025 एशिया कप में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और पाकिस्तान में आयोजित टी20 ट्राई सीरीज में भी मुश्किलों का सामना करती दिखी।
Sanath Jayasuriya has requested to step down as Sri Lanka’s head coach.
Though his contract runs until June, he has asked to be relieved earlier if a suitable replacement is found. pic.twitter.com/VDEsHj0oGJ
— Ganesh 🇮🇳 (@GaneshVerse) February 28, 2026