आंध्र प्रदेश: नायडू 1.36 लाख करोड़ रुपये के एएम/एनएस इंडिया इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखेंगे

Ads

आंध्र प्रदेश: नायडू 1.36 लाख करोड़ रुपये के एएम/एनएस इंडिया इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखेंगे

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 07:54 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 07:54 PM IST

अमरावती, 21 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 23 मार्च को अनकापल्ली जिले में 1.36 लाख करोड़ रुपये के एएम/एनएस इंडिया इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी, आर्सेलरमित्तल के कार्यकारी चेयरमैन लक्ष्मी निवास मित्तल, एएम/एनएस इंडिया के चेयरमैन आदित्य मित्तल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, “मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 23 मार्च को अनकापल्ली में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील (एएम/एनएस) इंडिया इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।”

यह संयंत्र 5,465 एकड़ क्षेत्र में दो चरणों में स्थापित किया जाएगा और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.78 करोड़ टन होगी। इससे लगभग एक लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

पहले चरण में संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 73 लाख टन होगी, जबकि दूसरे चरण में 1.5 करोड़ टन होगी।

साथ ही, एएम/एनएस इंडिया 316 एकड़ क्षेत्र में पांच करोड़ टन क्षमता वाला निजी बंदरगाह भी बनाएगी, जो इस्पात संयंत्र से जुड़ा होगा। इस पर 11,198 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे लगभग 6,000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय