हिंदुस्तान कॉपर के सीएमडी के रूप में एक जुलाई को कार्यभार संभालेंगे अनुपम मिश्रा

Ads

हिंदुस्तान कॉपर के सीएमडी के रूप में एक जुलाई को कार्यभार संभालेंगे अनुपम मिश्रा

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 10:05 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि अनुपम मिश्रा एक जुलाई को उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार संभालेंगे।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कंपनी अपनी खनन क्षमता को तीन गुना बढ़ाने के लिए 7,189 करोड़ रुपये के बड़े पूंजीगत व्यय कार्यक्रम को क्रियान्वित कर रही है।

कंपनी की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और कृत्रिम मेधा (एआई) अवसंरचना क्षेत्रों से बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए अयस्क उत्पादन बढ़ाना है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘खान मंत्रालय ने फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (फैक्ट लिमिटेड) में विपणन निदेशक अनुपम मिश्रा की हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्ति की सूचना दी है।’’

भाषा यासिर अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार