एप्पल इंडिया की आय 2019-20 में 29 प्रतिशत बढ़कर 13,756 करोड़ रुपये

Ads

एप्पल इंडिया की आय 2019-20 में 29 प्रतिशत बढ़कर 13,756 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - November 7, 2020 / 04:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के भारतीय कारोबार की आय 2019-20 में 29 प्रतिशत बढ़कर 13,755.8 करोड़ रुपये रही। यह जानकारी कारोबार आसूचना मंच टॉफ्लर द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों में सामने आयी है।

इससे पिछले 31 मार्च 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की आय 10,673.7 करोड़ रुपये थी।

दस्तावेजों के मुताबिक समीक्षावधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 926.2 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 262.27 करोड़ रुपये था।

एप्पल ने इस संबंध में ईमेल का जवाब नहीं दिया है।

भाषा शरद मनोहर

मनोहर