आर्केड डेवलपर्स मुंबई में चार परियोजनाओं का पुनर्विकास करेगी, 5,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
आर्केड डेवलपर्स मुंबई में चार परियोजनाओं का पुनर्विकास करेगी, 5,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी आर्केड डेवलपर्स लिमिटेड मुंबई में चार आवासीय परियोजनाओं का पुनर्विकास करेगी। इन परियोजनाओं से कंपनी को करीब 5,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के प्रमुख इलाकों में चार नई पुनर्विकास परियोजनाएं जोड़ी हैं।
आर्केड डेवलपर्स के अनुसार, ये चारों परियोजनाएं मलाड पश्चिम, कांदिवली पश्चिम, कांदिवली पूर्व और बोरीवली पश्चिम में स्थित हैं। इनमें कुल 45,204 वर्ग मीटर (11.17 एकड़) भूमि का विकास किया जाएगा।
कंपनी ने कहा, ‘‘इन परियोजनाओं में कुल मिलाकर करीब 15 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र का विकास होने की संभावना है और इनसे लगभग 5,000 करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान है।’’
इनमें सबसे बड़ी परियोजना बोरीवली पश्चिम में क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना है, जिसकी बिक्री क्षमता करीब 3,000 करोड़ रुपये है।
आर्केड डेवलपर्स ने बताया कि वह अब तक 32 परियोजनाएं पूरी कर चुकी है, जिनका कुल क्षेत्रफल 55 लाख वर्ग फुट है। वहीं, करीब 20 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी है।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


