एलएंडटी ने नेक्स्ट-इन्फ्रा की दो करोड़ यूनिट 199 करोड़ रुपये में खरीदीं
एलएंडटी ने नेक्स्ट-इन्फ्रा की दो करोड़ यूनिट 199 करोड़ रुपये में खरीदीं
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये नेक्स्ट-इन्फ्रा ट्रस्ट की दो करोड़ से अधिक यूनिट 199 करोड़ रुपये में खरीदी हैं।
एलएंडटी ने मुंबई स्थित नेक्स्ट-इन्फ्रा ट्रस्ट की 2,08,75,000 यूनिट खरीदीं। यह भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा पंजीकृत एक अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) है।
यह सौदा 95.33 रुपये प्रति यूनिट की औसत कीमत पर किया जाएगा। इससे सौदे का कुल आकार 199 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा अजय
अजय निहारिका
निहारिका

Facebook


