सेल के सीएमडी पद के लिए अशोक के पांडा के नाम की सिफारिश

Ads

सेल के सीएमडी पद के लिए अशोक के पांडा के नाम की सिफारिश

  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 04:58 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 04:58 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) सरकार में शीर्ष पदों के लिए चयन करने वाली संस्था लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पद के लिए अशोक कुमार पांडा के नाम की सिफारिश की है।

पांडा उन 10 चयनित उम्मीदवारों में शामिल थे जिनका साक्षात्कार सेल में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद के लिए लिया गया था।

सेल के वर्तमान सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का कार्यकाल दो अप्रैल, 2026 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने 31 मई, 2023 को इस पद का कार्यभार संभाला था।

पीईएसबी ने 28 मार्च को जारी अधिसूचना में बताया कि उसने इस पद के लिए अशोक कुमार पांडा के नाम की सिफारिश की है।

केंद्र सरकार के उपक्रमों में शीर्ष पदों पर नियुक्ति का अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) लेती है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं।

पांडा के अलावा, सेल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस पद के लिए साक्षात्कार दिया था।

इनमें मनीष राज गुप्ता (निदेशक, खनन), आलोक वर्मा (राउरकेला इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक), बिपिन कुमार गिरी (कार्यकारी निदेशक, खदान विकास) और अनिश सेनगुप्ता (कार्यकारी निदेशक, परियोजनाएं) शामिल हैं।

भाषा योगेश रमण

रमण