Ayodhya Ram Ghat Fire News: राजघाट में हो रहे महायज्ञ में लगी भीषण आग, मंत्री और कई विधायक थे मौजूद, मौके पर मची अफरा-तफरी

Ads

Ayodhya Rajghat Fire News: अयोध्या के राजघाट में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के दरमियान भयंकर आग लग गई।

  • Reported By: Apurva Pathak

    ,
  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 03:42 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 05:40 PM IST

Ayodhya Rajghat Fire News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • अयोध्या के राजघाट पर लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आज समापन हुआ।
  • यज्ञ के समापन के बाद मौके पर भीषण आग लग गई।
  • आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Ayodhya Rajghat Fire News: अयोध्या: राम नगरी अयोध्या के राजघाट में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आज समापन हुआ। इस दरमियान यज्ञ की पूर्णाहुति के दरमियान भयंकर आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है लेकिन लोगों की माने तो लाखों का नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार तीन लोग गंभीर रूप से जेल भी हैं जिनका इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है 108 कुंडीय महायज्ञ के समापन के बाद भड़की आग से तीन जगह पर भयंकर आग लगी जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बहुत मुश्किल से काबू पाया। इस दरमियान जिलाधिकारी और एसपी भी मौजूद रहे।

महायज्ञ के समापन के बाद लगी आग

परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन के दरमियान अज्ञात कारणों से आग लगी आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया और जिला प्रशासन ने आग लगने वाले स्थल को खाली कराया प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, हवन के दरमियान तेज हवाओं के कारण चिंगारी भड़की जिससे आग लगी है। (Ayodhya Fire News) आग लगने के कारण अफरा तफरी मची। मौके पर मौजूद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि. 9 दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था जिसकी पूर्णाहुति घटना के डेढ़ घंटे पहले हुई थी। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन जब यज्ञशाला में आग लगी तो समय यज्ञशाला खाली हो चुकी थी और कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

दूसरी जगह कैसे लगी आग

Ayodhya Rajghat Fire News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि, दूसरी जगह 700 मीटर दूर पर आग लगी और यह आग कैसे लगी इसको लेकर के भी संशय बरकरार है और अब यह जांच का विषय है, लेकिन किसी भी तरीके की जनहानि इस घटना में नहीं हुई है। एंबुलेंस से चार लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया था जिसमें तीन लोग झूलसे हैं जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है घटना की डेढ़ घंटे पहले ही पूरा होती हुई थी और यज्ञशाला घटना के समय खाली थी। सवाल उठता है कि इतने बड़े अनुष्ठान में क्यों नहीं कोई व्यापक इंतजाम किए गए? आग पर (Ayodhya Rajghat Fire News) काबू पाने के लिए क्यों नहीं आग नियंत्रण की कोई व्यवस्था मौके पर मौजूद थी सक्षम अधिकारी क्यों नहीं मौजूद थे। इस पूरी घटना के बाद से मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में आक्रोश देखने को मिला और उनके द्वारा मीडिया से बदसलूकी भी की गई।

नहीं हुई कोई जनहानि

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फंडे ने बताया कि, किसी तरीके की जनहानि नहीं हुई है और सब लोग सुरक्षित है। आज हवन की चिंगारी उठकर गौशाला पर लगी थी, जिस कारण भयंकर आग लगी थी और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। किसी भी तरीके की कोई जन हानि या पशु हानि नहीं हुई। सब लोग सुरक्षित हैं सरयू के तट पर यह यज्ञ चल रहा था, मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दमकल की गाड़ियां कम कर रही है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों से निवेदन किया जा रहा है (Ayodhya Rajghat Fire News)  कि वह यह स्थल को खाली कर दें ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यज्ञ समाप्त हो चुका था और घटना के समय यज्ञशाला खाली थी।

मौके पर पहुंचे एसएसपी

Ayodhya Rajghat Fire News: घटना के बाद पहुंचे एसएसपी अयोध्या डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि घटना को लेकर अलर्ट कर दिया गया है फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ-साथ पुलिस की टुकड़ियां लगाई गई है 9 दिनों से क्षेत्र के सरयु तट पर धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था जिस पर आज यज्ञ की आहुति के बाद आग बढ़ती थी और यज्ञशाला की गौशाला के छप्पर में भी आग लगी थी। (Ayodhya Rajghat Fire News)  आग पर काबू पा लिया गया है किसी तरीके की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-