Reported By: Vivek Pataiya
,MP Gehu Kharidi 2026/Imaghe Credit: MP DPR
MP Gehu Kharidi 2026: भोपाल: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर बड़ी खबर है। भोपाल समेत चार संभागों में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू हो रही है। जबकि, बाकि के संभागों में 7 अप्रैल से गेहूं खरीदना शुरू हो जाएगा। सरकार की तरफ से इसका ऐलान कर दिया गया है। सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।
सीएम डॉ मोहन यादव ने अपनी पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि, 1 अप्रैल से इंदौर, उज्जैन,भोपाल, नर्मदापुरम संभाग में गेहूं की खरीदी होगी। वहीं, प्रदेश के बाकी संभागों में 7 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू हो जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 तक तक खरीदी केंद्र खुले रहेंगे। (MP Gehu Kharidi 2026) सीएम डॉ यादव ने बताया कि, गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार 40 रुपए अतिरिक्त बोनस देगी। अब गेहूं की खरीदी 2625 रु प्रति क्विंटल की दर से होगी। इस बार गेंहू बेचने के लिए 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
किसानों की मेहनत का सम्मान
🌾 गेहूं उपार्जन 2026 – समर्थन मूल्य के साथ बोनस का अतिरिक्त लाभ@DrMohanYadav51 @minmpkrishi #MadhyaPradesh #कृषक_कल्याण_वर्ष_2026 pic.twitter.com/fNfngjRJtw
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 28, 2026
MP Gehu Kharidi 2026: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि, समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से तथा शेष संभागों में 7 अप्रैल से की जाएगी। गेहूँ की खरीदी शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 से रात 8 बजे तक की जाएगी। (MP Gehu Kharidi 2026) उन्होंने बताया है कि सरकार ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपये अतिरिक्त बोनस देने का भी फैसला लिया है। अब प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।
मंत्री राजपूत ने बताया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कुल 19 लाख 4 हजार 651 किसानों ने पंजीयन कराया है। गत् वर्ष 15 लाख 44 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। जिला इंदौर में 71713, झाबुआ में 7120, धार में 44466, अलीराजपुर में 476, खण्डवा में 35104, बुरहानपुर में 523, बड़वानी में 4724, खरगोन में 27557, शाजापुर में 73878, नीमच में 19445, उज्जैन में 123281, आगर-मालवा में 42446, मंदसौर में 65195, देवास में 76442, रतलाम, 45912, अशोक नगर में 16454, दतिया में 19118, शिवपुरी में 21312, (MP Gehu Kharidi 2026) ग्वालियर में 13763, गुना में 22914, भिण्ड में 12788, मुरैना में 10893, श्योपुर में 17617, डिण्डौरी में 4478, मण्डला में 19611, जबलपुर में 49642, कटनी में 52126, सिवनी में 53288, नरसिंहपुर में 38416, छिन्दवाड़ा में 29163, बालाघाट में 4383, पांढुर्णा में 863, नर्मदापुर में 71831, बैतूल में 18686, हरदा में 40273, भोपाल में 37129, रायसेन में 76264, विदिशा में 86479, सीहोर में 101793, राजगढ़ 98537, सीधी में 12813, सिंगरौली में 10970, महूगंज में 8018, सतना में 56376, मैहर में 19787, रीवा में 46923, अनुपपुर में 882, शहडोल में 9479, उमरिया में 13445, टीकमगढ़ में 15552, निवाड़ी में 4116, सागर में 75791, पन्ना में 30052, दमोह में 39938 और जिला छतपुर में 34378 किसानों ने पंजीयन कराया है।
इन्हे भी पढ़ें:-