Gwalior Road Accident Last Video : मौत से चंद घंटे पहले की रील आई सामने! नाती के बर्थडे पर जमकर नाची थी नानी, फिर रास्ते में हुआ खौफनाक अंत, देखें वीडियो

Ads

ग्वालियर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से पहले परिवार का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जन्मदिन और मंदिर दर्शन के दौरान खुश नजर आ रहे हैं।

Gwalior Road Accident Last Video / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • बेटे के जन्मदिन के कुछ घंटे बाद हुआ हादसा।
  • पांच लोगों की मौके पर मौत, चार घायल।
  • परिवार की आखिरी रील वीडियो सामने आई।

ग्वालियर: Gwalior Road Accident Last Video मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ग्वालियर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से पहले का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें मृतक परिवार खुशियां मनाते नजर आ रहा है। हादसे में मृतक दम्पति शुभम-शगुन के 6 साल के बेटे आरव का गुरुवार को ही बर्थ-डे था। बर्थ-डे सेलिब्रेशन और मंदिर में दर्शन के दौरान बनाई गई रील वीडियो में पूरा परिवार हंसी-खुशी नजर आ रहा है। नाती आरव के जन्मदिन में शामिल होने मेरठ से उसकी नानी प्रीति कश्यप भी ग्वालियर आई थीं, जिनका डांस करते हुए आखिरी वीडियो भी सामने आया है।

ऑटो से माता मंदिर के दर्शन के लिए निकला था पूरा परिवार

बर्थडे मनाने के बाद रात करीब 10 बजे शुभम, उसकी पत्नी शगुन, सास प्रीति कश्यप, ताऊ इंद्रजीत, ताई लीला और बच्चे ऑटो से शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। कैलादेवी और वैष्णो धाम के दर्शन के बाद वापस लौटते समय थाटीपुर में परशुराम चौराहा के ठीक पहले वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में शुभम, शगुन, इंद्रजीत, लीला और प्रीति कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई।

आखिरी यादें बनीं रील

हादसे के दौरान आरव अपनी नानी प्रीति की गोद में ही था। नानी ने अपनी गोद में छुपाकर नाती को तो बचा लिया, लेकिन खुद हमेशा के लिए यह दुनिया छोड़ गईं।  Last Video Before Deathघटना में शुभम की बहन प्रीति, 5 साल का बेटा प्रियांश, 6 साल का आरव और ऑटो चालक राजेश कुमार घायल हो गए। सभी को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ सिर में चोट लगने के कारण ऑटो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतका शगुन को रील बनाने का बहुत शौक था और वह अपने घर के आसपास इसके लिए चर्चित थी। पिछले दो दिनों में उसने मां के आने, बेटे के बर्थडे और मंदिर दर्शन की कई रील इंस्टाग्राम पर अपलोड की थीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशी का यह माहौल कुछ ही घंटों में मातम में बदल जाएगा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने लापरवाही से कार चलाने वाले चालक अमन शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पड़ाव और थाटीपुर थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। हादसे से पहले आरोपी ने पड़ाव पर भी एक ई-रिक्शा चालक को टक्कर मारी थी और वहां से फरार होते समय इस बड़ी घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें

 

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

पांच लोगों की मौके पर मौत हुई।

हादसे में कौन-कौन घायल हुए?

दो बच्चे, एक महिला और ऑटो चालक घायल हुए।

आरोपी चालक की क्या स्थिति है?

आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।