अशोक लेलैंड ने वाणिज्यिक वाहन खरीदारों को ऋण देने के लिए केरल ग्रामीण बैंक से किया समझौता
अशोक लेलैंड ने वाणिज्यिक वाहन खरीदारों को ऋण देने के लिए केरल ग्रामीण बैंक से किया समझौता
मुंबई, 18 सितंबर (भाषा) हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने वाणिज्यिक वाहन खरीदारों को ऋण देने के लिए केरल ग्रामीण बैंक के साथ साझेदारी की है।
अशोक लेलैंड ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य ग्राहकों की सुविधा बढ़ाना है। इसके तहत उनकी जरूरत और पसंद के अनुरूप आसानी से चुकाए जा सकने वाले वाहन ऋण की सुविधा दी जाएगी।
अशोक लेलैंड के एलसीवी कारोबार के प्रमुख विप्लव शाह ने कहा, ‘‘यह रणनीतिक साझेदारी हमारे आधुनिक वाणिज्यिक वाहनों की श्रृंखला तक पहुंच को और बढ़ाएगी। इससे कारोबारियों और संचालकों को अधिक वित्तीय लचीलेपन के साथ निवेश करने में मदद मिलेगी।’’
केरल ग्रामीण बैंक की चेयरपर्सन विमला विजयभास्कर ने कहा कि यह साझेदारी वाणिज्यिक वाहन ग्राहकों की विभिन्न वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


