BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी
Bhasha
Published: 12 Mar 2026 | 1:05 pmModified: 12 Mar 2026 | 1:05 pm

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी बढ़ती लागत एवं रुपये में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए भारत में अपने वाहनों की कीमतें एक अप्रैल 2026 से दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी।

ऑडी इंडिया ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी हर मॉडल पर लागू होगी। विभिन्न मॉडल की ‘एक्स-शोरूम’ कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक वृद्धि की जाएगी।

ऑडी इंडिया के ब्रांड निदेशक बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘ हाल में कच्चे माल की लागत बढ़ने और रुपये में उतार-चढ़ाव के कारण हम एक अप्रैल 2026 से कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक समायोजन कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का असर कम से कम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

ऑडी इंडिया भारत में वर्तमान में लक्जरी कार और एसयूवी की एक श्रृंखला बेचती है जिनमें ऑडी क्यू3 से लेकर ऑडी आरएसक्यू8 तक के मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमतें लगभग 43.23 लाख रुपये से 2.34 करोड़ रुपये के बीच हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी

People also search for:Audiaudi india priceIndiaPrice
मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm
सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

30 Sept 2026 | 10:03 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

30 Sept 2026 | 10:00 pm
अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

30 Sept 2026 | 9:52 pm