ऑरम प्रॉपटेक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Ads

ऑरम प्रॉपटेक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 45 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 03:49 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 03:49 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) एकीकृत रियल एस्टेट प्रौद्योगिकी मंच ऑरम प्रॉपटेक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 45.18 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में 10.02 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय 57 प्रतिशत बढ़कर 121 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 77 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने मार्च में नवी मुंबई में दो इमारतें 112 करोड़ रुपये में बेची थीं। यह सौदा जून तिमाही में पूरी हुआ।

ऑरम प्रॉपटेक कई मंचों का संचालन करती है। उसमें नेस्ट अवे, हेलो वर्ल्ड, ऑरम एनालिटिका, प्रॉप टाइगर आदि शामिल हैं।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक ओंकार शेट्ये ने कहा, ‘‘ऑरम प्रॉपटेक के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बेहतर परिणाम साल की अच्छी शुरुआत है। हमने लगातार तीसरी तिमाही में लाभ कमाया है, जिससे यह साबित होता है कि अनुशासित काम, इकाइयों का बेहतर संचालन और पूंजी दक्ष वृद्धि एक साथ हो सकती है।’’

भाषा रमण अजय

अजय

अजय