एक्सिस बैंक ने बॉन्ड के जरिये जुटाए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर

एक्सिस बैंक ने बॉन्ड के जरिये जुटाए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर

एक्सिस बैंक ने बॉन्ड के जरिये जुटाए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर
Modified Date: August 12, 2026 / 03:16 pm IST
Published Date: August 12, 2026 3:16 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) एक्सिस बैंक ने अपने कारोबार की वृद्धि के लिए विदेशी निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 2,850 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने 5.348 प्रतिशत की कूपन दर पर 30 करोड़ डॉलर के बॉन्ड (सीनियर नोट) सफलतापूर्वक आवंटित किए हैं।

एक्सिस बैंक ने कहा कि इन बॉन्ड को इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज लि. के वैश्विक प्रतिभूति बाजार और एनएसई आईएफएससी लिमिटेड के बॉन्ड प्रतिभूति बाजार में सूचीबद्ध किया जाएगा।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में