बागमाने प्राइम ऑफिस रीट ने आईपीओ के लिए 95 से 100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा किया तय

Ads

बागमाने प्राइम ऑफिस रीट ने आईपीओ के लिए 95 से 100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा किया तय

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 11:13 AM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 11:13 AM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) ब्लैकस्टोन समर्थित बागमाने प्राइम ऑफिस आरईआईटी रीट ने 3,405 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 95 से 100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

बेंगलुरु स्थित इस रीट (रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) का सार्वजनिक निर्गम पांच मई को खुलेगा और सात मई को बंद होगा जबकि बड़े (एंकर) निवेशक चार मई को बोली लगा पाएंगे।

प्रस्तावित आईपीओ 2,390 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1,015 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। आईपीओ के लिए 95 से 100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

इस निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग बागमाने कैपिटल टेक पार्क में स्थित ‘लक्सर’ (लगभग 10 लाख वर्ग फुट) के अधिग्रहण तथा बागमाने रियो में 93 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए आंशिक वित्तपोषण में किया जाएगा।

कंपनी के शेयर 15 मई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकते हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका