बेन कैपिटल ने एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट की 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Ads

बेन कैपिटल ने एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट की 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 09:22 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 09:22 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) वैश्विक निवेश कंपनी बेन कैपिटल ने सोमवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट में 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेच दी।

अमेरिका स्थित बेन कैपिटल ने बेंगलुरु स्थित एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट की कुल 5,34,51,142 यूनिट बेची हैं।

एनएसई के थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार, ये यूनिट रीट की 5.64 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

इन रीट को 435.01 से 435.05 रुपये प्रति इकाई के भाव पर बेचा गया, जिससे सौदे का कुल मूल्य 2,325.28 करोड़ रुपये रहा।

एम्बैसी रीट की यूनिट के खरीदारों का ब्योरा पता नहीं चल सका।

एम्बैसी आरईआईटी (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) को रियल एस्टेट कंपनी एम्बैसी समूह का समर्थन प्राप्त है। समूह की दो अन्य सूचीबद्ध कंपनियां एम्बैसी डेवलपमेंट्स और वीवर्क इंडिया हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय